(बिहार): जहानाबाद में भले ही सुशासन का दावा किया जाता है, लेकिन अपराध और असामाजिक गतिविधियों से जुड़े वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक युवक का देसी कट्टा लहराते हुए रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में युवक फिल्मी अंदाज में हथियार का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में एक अपराध आधारित गाना बज रहा है, जिसके बोल हैं— “मासूम सा चेहरा, हाथ में देशी कट्टा, बैकग्राउंड में हम हैं रंगदार”।
बिशुनपुर गांव का बताया जा रहा वीडियो
सूत्रों के अनुसार यह वीडियो शकुराबाद थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव का बताया जा रहा है। हालांकि, नेक्स्ट भारत न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
वीडियो में जिस तरह युवक खुलेआम हथियार लहरा रहा है, वह कानून-व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े करता है। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाना एक खतरनाक ट्रेंड बनता जा रहा है।
पुलिस जांच में जुटी
मामले को लेकर संबंधित थाने की पुलिस फिलहाल आधिकारिक बयान देने से बच रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और कहां शूट किया गया है
ल


