Wednesday, February 18, 2026

नीट छात्रा के संदिग्ध मौत के बाद परिजनो को धमकी भरा पर्चा मिलने के उपरांत एफएसएल टीम ने की जांच

रतनी नीट छात्रा के संदिग्ध मौत के बाद परिजनो को उसके पैतृक गांव में लगातार धमकी भरा पर्चा मिलने के उपरांत पर्चा की जांच में एफएस एल की टीम ने घर जाकर जांच की तथा कई नमूने एकत्र कर अपने साथ ले गए एफएसएल टीम के द्वारा जहां घर के किचन से दो दिन

पर्चा बरामद हुआ था वहां पर जाकर कई नमूने एकत्र किए और अपने साथ ले गए मालूम हो कि गत शुक्रवार की रात अपराधियों के द्वारा घर के किचन के खिड़की पर एक पर्चा रखा मिला था जिस पर लिखा हुआ था तुम सब लोग मारे जाओगे इस पर्चा के मिलने के उपरांत शकूराबाद थाने की पुलिस हरकत में आई और पर्चा को ले जाकर मामले की

छानबीन कर रही थी तभी मंगलवार को दोबारा एक पर्चा उसी जगह पर रखा हुआ मिला जिस पर लिखा था जिस तरह बेटी मेरी है 2 दिन में तेरा बेटा भी मरेगा इसके बाद परिजनों में जहां भय एवं दहशत का वातावरण बना हुआ है वही परिजन अपने आप को भयभीत महसूस कर रहे हैं हालांकि घर पर पुलिस का पहरा भी है बावजूद कैसे

अपराधी पर्चा फेक कर दहशत बना रहे हैं यह किसी को समझ में नहीं आ रहा है इधर पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पीड़िता के गांव एफएसएल की टीम गई थी साथ में जहां से कई नमूने एकत्र कर अपने साथ ले गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles