Thursday, February 19, 2026

पटना गर्ल्स हॉस्टल केस: सीबीआई की जांच मखदुमपुर तक पहुंची, छात्रा के मामा से पूछताछ

जहानाबाद/पटना: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में जांच का दायरा बढ़ाते हुए अब परिजनों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। इसी क्रम में टीम ने छात्रा के मामा को बुधवार को पूछताछ के लिए पटना बुलाया था, लेकिन उनके उपस्थित नहीं होने पर सीबीआई की टीम स्वयं मखदुमपुर पहुंच गई और वहां उनसे पूछताछ की।


15 फरवरी को भी पहुंची थी टीम
इससे पहले 15 फरवरी को सीबीआई की 20 सदस्यीय टीम आईजी और एसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में छात्रा के पैतृक गांव पहुंची थी। घंटों चली पूछताछ के दौरान टीम ने छात्रा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सामग्रियां जब्त कीं और उन्हें जांच के लिए अपने साथ ले गई।
धमकी भरे पर्चों से बढ़ी चिंता
गौरतलब है कि 14 फरवरी की रात छात्रा के घर पहली बार धमकी भरा हस्तलिखित पर्चा फेंका गया था, जिसमें पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद 17 फरवरी की रात दोबारा पर्चा फेंककर छात्रा के भाई की हत्या की धमकी दी गई। इन घटनाओं के बाद परिवार दहशत में है और सुरक्षा की मांग कर रहा है।
जांच का दायरा बढ़ा


पटना के गर्ल्स हॉस्टल से शुरू हुई सीबीआई की जांच अब पीड़िता के गांव से आगे बढ़ते हुए मामा के घर तक पहुंच चुकी है। जांच एजेंसी अलग-अलग एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। सूत्रों के अनुसार, धमकी भरे पर्चों और छात्रा की संदिग्ध मौत के बीच किसी संभावित कड़ी की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल सीबीआई की टीम साक्ष्यों और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मामले में नए पहलुओं के सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles