Tuesday, March 3, 2026

जहानाबाद में Ali Khamenei की मौत पर गूंजे विरोध के नारे, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जुलूस

जहानाबाद जिले के अली नगर पाली में भी इजराइल और अमेरिका के खिलाफ जुलूस निकाला गया बता दूं की 28 फरवरी को इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान से शुरू किए गए युद्ध में सैयद अली खमनाई की मौत के बाद से जगह-जगह शिया सुन्नी द्वारा अमेरिका और इजरायल के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है इसी को लेकर आज जहानाबाद के अली नगर पाली में जो़हर के नमाज के बाद हाथों में तख्ती और काला झंडा लिए अमेरिका मुर्दाबाद, इजराइल मुर्दाबाद, ईरान जिंदाबाद, खामनाई जिंदाबाद के नारे लगाए इस मौके पर

हाफिज जुबेर अहमद ने कहा कि अमेरिका और इजरायल ने जिस तरीके से सैयद अली खामनाई 86 साल के बुजुर्ग की हत्या की है खामनाई साहब की शहादत बेकार नहीं जाएगी।

सैयद अली खामनाई बेबस लाचार और जुल्म के खिलाफ हमेशा लड़ते रहे अमेरिका चाहता था के खमनाई हमारे सामने झुक जाए लेकिन खामनाई कर्बला के मानने वाले हुसैन के चाहने वाले थे वह बातिल के सामने कभी सर नहीं झुका सकते थे उन्होंने मरना पसंद किया लेकिन सर झुकाना पसंद नहीं किया।

वहीं इस मौके पर शिया जामा मस्जिद के इमाम सैयद कल्बे हुसैन जाफरी ने भी इमाम खामनाई की शहादत को क़यामत तक याद रखने की बात कही उन्होंने कहा कि जिस तरीके से खामनाई ने इस उम्र में भी ताकत दिखाई वह हमारे जवानों को जोश भरने का काम करता है वही जुलूस में शिरकत कर रहे सैयद मुबारक हसन उर्फ छोटन ने कहा

कि सैयद अली खामनाई की शहादत पूरी दुनिया में एक इंकलाब पैदा कर रही है और लोग उन्हें कयामत तक याद करेंगे वही इस मौके पर संजर इमाम, अरमान, साबिर कुरेशी,मोहम्मद मिस्टर, शाहनवाज हैदर, सज्जू हैदर,अली इमाम अकील काजमी मो.राशिद, मो.आरिफ, मो.अरशद, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles