Thursday, February 19, 2026

नीट छात्रा की संदिग्ध मौत: परिजनों को दो बार मिली धमकी भरी पर्ची, घर पर लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे

जहानाबाद/रतनी-फरीदपुर:
पटना के चर्चित नीट छात्रा संदिग्ध मौत मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच के बीच अब छात्रा के परिजनों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। अब तक दो बार अज्ञात लोगों द्वारा धमकी भरी पर्ची घर पर फेंकी जा चुकी है, जिससे परिवार दहशत में है।


परिजनों के अनुसार पहली पर्ची 14 फरवरी को दिन में घर के परिसर में मिली थी। इसके बाद 17 फरवरी को दोबारा एक और पर्ची फेंकी गई। पर्ची में स्पष्ट तौर पर मामले को आगे न बढ़ाने की चेतावनी दी गई है। उसमें लिखा था — “ना मानोगे बेटी गई, बेटा भी मर जाएगा।”
लगातार मिल रही धमकियों से परिवार के सदस्य भयभीत हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।


सुरक्षा के मद्देनजर परिजनों ने अपने घर के मुख्य दरवाजे, आंगन और आसपास के हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। कैमरों के माध्यम से घर के आसपास होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा सके।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और परिवार की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि नीट छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला पहले से ही सुर्खियों में है और अब धमकी भरी पर्चियों ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles