Thursday, March 5, 2026

शकूराबाद थाना क्षेत्र के नोआवा गांव में टेम्पू को साइड नहीं देने पर विवाद, दो राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत

शकूराबाद थाना क्षेत्र के नोआवा गांव में सड़क पर टेम्पू को साइड नहीं देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा कथित तौर पर दो राउंड फायरिंग कर दी गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नोआवा गांव के पास सड़क पर एक कार खड़ी थी। इसी दौरान गांव के ही संजीव कुमार टेम्पू लेकर वहां पहुंचे। सड़क संकरी होने और कार के खड़े रहने के कारण टेम्पू को निकलने में परेशानी हो रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से गाली-गलौज होने लगी।


हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। इसी बीच आरोप है कि संजीव कुमार ने अपने पास से पिस्टल निकालकर दो राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। इसके बाद संजीव कुमार टेम्पू लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी गाड़ी का चालक भी अपनी गाड़ी लेकर वहां से निकल गया।
घटना की सूचना मिलने पर शकूराबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना मिली थी, लेकिन फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles