Wednesday, February 4, 2026

जहानाबाद दाउदपुर में 1500 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण समाजसेवी लालू यादव बोले असहायों को ठंड से बचाना ही उद्देश्य

जहानाबाद। जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए दाउदपुर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी लालू यादव ने अपने पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर करीब 1500 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए।
इस मौके पर लालू यादव ने कहा कि लगातार गिरते तापमान के कारण गरीब और असहाय लोगों के लिए ठंड में जीवनयापन करना बेहद कठिन हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई, ताकि जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके।
उन्होंने बताया कि पूरे पंचायत क्षेत्र में पहले से जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार की गई थी। खासतौर पर उन गरीब, वृद्ध और असहाय लोगों को प्राथमिकता दी गई, जिनके पास गर्म कपड़े नहीं हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को परेशान न होने देना है।


कंबल मिलने से लोगों को मिली राहत
कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखी गई। लोगों ने समाजसेवी लालू यादव के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और धन्यवाद व्यक्त किया।


कार्यक्रम में मखदुमपुर विधायक सुबेदार दास एवं मंदिल पंचायत के मुखिया बबलू यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समाजसेवी लालू यादव द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और गरीबों को ठंड से बचाने में मददगार साबित होते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आज भी कई ऐसे गरीब और वृद्ध लोग हैं, जिनके पास गर्म कपड़े खरीदने के लिए पैसे नहीं होते। कंबल मिलने से वे ठंड से अपना बचाव कर सकेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles