Wednesday, April 22, 2026

जहानाबाद में स्कूलों में निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए दिया गया आग से बचाव का संदेश

जहानाबाद में अग्निशमन सप्ताह के समापन अवसर पर जिला अग्निशाम पदाधिकारी स्नेही सोनम के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्रों के बीच निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कर आग से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आग लगने के कारणों, उससे होने वाले नुकसान और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देना था। प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने अपने निबंध और आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से आग से बचाव का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।


इस मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। साथ ही गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति से निपटने का व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और अधिकारियों ने बच्चों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles