Wednesday, February 4, 2026

आदर्श मध्य विद्यालय शकूराबाद में वार्षिक उत्सव, स्पोर्ट्स मीट सह बाल मेला का आयोजन

रतनी (जहानाबाद): प्रखंड क्षेत्र के शकूराबाद स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में गुरुवार को वार्षिक उत्सव, स्पोर्ट्स मीट सह बाल मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनंत कुमार ने की। आयोजन में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।


बाल मेला के दौरान विद्यालय परिसर में ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजनात्मक स्टॉल लगाए गए, जहाँ बच्चों ने खेल-खेल में सीखने का आनंद लिया। मौके पर मौजूद संकुल समन्वयक नित्यानंद सिंह ने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) सह सर्व शिक्षा अभियान के निर्देश पर यह आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के प्री-प्राइमरी कक्षाओं में नामांकित शत-प्रतिशत बच्चों का प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करना है।


उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग द्वारा ₹20,000 की राशि आवंटित की गई है, जिसके माध्यम से बच्चों एवं उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ आनंदमयी शैक्षणिक वातावरण तैयार किया गया। मेले में कलर गेम्स, फ्री ड्राइंग टेबल, पिक्चर बुक एवं पारंपरिक खेलों के माध्यम से बच्चों को खुशी-खुशी सीखने के अवसर उपलब्ध कराए गए।
इस अवसर पर शिक्षक दीपु कुमार, अजीत कुमार, दिग्विजय कुमार, रीता रंजना, उस्मिला कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

i

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles