Wednesday, February 4, 2026

जहानाबाद जिले में बाढ़ का खतरा मंडराया, फल्गु नदी में जलस्तर बढ़ने की आशंका, हेल्पलाइन नंबर भी किया गया जारी

जहानाबाद ज़िले में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने दिनांक 29 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक फल्गु नदी के कैचमेंट एरिया चतरा एवं हजारीबाग क्षेत्र में वर्षा की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।
उक्त के आलोक में फल्गु नदी में तेजी से जलस्तर में वृद्धि की सम्भावना के मद्देनजर उदेरास्थान बराज का गेट खोला जा सकता है , जिससे डाउन स्ट्रीम क्षेत्र में जल प्रवाह बहुत अधिक हो सकता है। इसके कारण फल्गु, भुतही तथा लोकाईन नदी के किनारे बहने वाले क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

सावधानी:

फल्गु नदी के किनारे या निचले इलाकों में रहने वाले सभी नागरिक सावधानी बरतें।

नदी के समीप अनावश्यक आवाजाही से बचें।

पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करें।

किसी भी आपात स्थिति में अपने नजदीकी अंचल कार्यालय, थानाध्यक्ष, अथवा पाली प्रभारी, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र,जहानाबाद के मोबाइल संख्या 9905614917 एवं 9507716164 पर संपर्क किया जा सकता है।

आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।
जिला प्रशासन आप सभी की सुरक्षा हेतु पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles