Wednesday, February 4, 2026

मखदुमपुर स्थित बाबा सिधेश्वरनाथ का सीएम नीतीश कुमार का औचक निरीक्षण श्रावणी मेले का जायजा लिया

जहानाबाद। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अचानक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल वाणावर पहुंचे। लगभग 20 मिनट तक उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं का अवलोकन करते हुए कार्य को तेजी से गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री सतघरवा के पास बने कंट्रोल रूम के पास तक पहुंचे और रोपवे निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया।

सीएम द्वारा रोपवे निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इससे पहले प्रगति यात्रा के तहत मुख्यमंत्री जब जहानाबाद आए थे तो पर्यटक स्थल के समग्र विकास की आधारशिला रखी थी, जिसकी लागत 53 करोड़ है। इससे पहले डीएम अलंकृता पांडे ने पौधा देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मौके पर एसपी विनीत कुमार भी थे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जहानाबाद से मखदुपमुर तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एनएन-83 किनारे यहां वहां पुलिस बलों की तैनाती थी। मुख्यमंत्री यहां करीब आधे घंटे तक रुके, उसके बाद सड़क मार्ग से ही पटना रवाना हो गए। उनके स्वागत के लिए जहानाबाद बाइपास मार्ग पर एनडीए कार्यकर्ता फूल माला लेकर खड़े दिखे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles