Sunday, December 14, 2025

राजगीर में ऐतिहासिक होगी बहुजन भीम संकल्प समागम: इंदु

राजगीर 29 जून की तैयारी पुरी। संजय सिंह

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा आगामी 29 जून को राजगीर स्थित हॉकी मैदान में बहुजन भीम संकल्प समागम आयोजित किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के जहानाबाद विधानसभा पर्यवेक्षक श्री संजय सिंह जी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। जहानाबाद इतिहास रचने जा रहा है। हजारों के संख्या में लोग यहां से कार्यक्रम में भाग लेने जाएंगे।


अंतिम चरम में लोगों को निमंत्रण देने का कार्यक्रम जारी है जिसमें मानदिल , मुठेर, रसलपुर भीठीया, भुवन बीघा आदि गावों का दौरा हुआ ।
इस मौके पर डॉ इंदु कश्यप ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्राथमिकता हमेशा से दलित, पिछड़ा और शोषित वर्ग रहा है। वे सिर्फ नारे नहीं देते बल्कि उसके पीछे वैचारिक आधार होता है। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट उनका विजन है।

उन्होंन कहा कि चिराग पासवान का फोकस है कि बिहार से पलायन रुके। यहां के युवाओं को यहीं रोजगार मिले। जब तक युवाओं को अवसर नहीं मिलेगा, राज्य आगे नहीं बढ़ सकता। समागम में इन्हीं मुद्दों पर चिराग अपनी बात अपना प्लान रखेंगे।

इंदु कश्यप ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि ऐसे पॉजिटिव व तरक्की पसंद नेता के कार्यक्रम में जरूर शामिल हों। बाबा साहेब ने जो अधिकार हमें संविधान में दिए हैं, उसकी हिफाजत के लिए ऐसे मंचों को मजबूत करना जरूरी है।

उन्होंने स्वर्गीय राम विलास पासवान को याद करते हुए कहा, उनका सपना था कि विकास की रोशनी वहां तक पहुंचे जहां अब भी अंधेरा पसरा है। उसी सोच पर ये समागम आधारित है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक जाति के नहीं बल्कि बहुजन के बड़े नेता हैं। बिहार में चिराग पासवान की स्वीकार्यता हर वर्ग में है। देश के बड़े बहुजन कांशीराम, बाबू जगजीवन राम, पद्म

भूषण स्व. रामविलास पासवान जैसे कद्दावर नेताओं के बाद देश में एक बडी रिक्तता है, जिसमें चिराग को बहुजन नेता के रूप में प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता मिल रही है।

कार्यक्रम में जिला के प्रधान महासचिव छोटे लाल पासवान जी , किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुंदन जी, प्रखंड प्रधान महासचिव प्रिंस पासवान जी , धीरज जी सहित तमाम ऊर्जावान उत्साही कार्यकर्ता साथ रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles