Sunday, December 14, 2025

लो.ज.पा. (रा.) महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंदु कश्यप ने चलाया जनसंपर्क अभियान

रतनी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा इस माह की 29 तारीख को राजगीर में आयोजित “बहुजन भीम संकल्प समागम” को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम विधानसभा प्रभारी श्री संजय सिंह जी का आगमन रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में हुआ।। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. इंदु कश्यप एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव निभा गुप्ता ने संयुक्त रूप से जहानाबाद जिले के विभिन्न पंचायतों और गांवों का दौरा कर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया तथा बड़ी संख्या में लोगों को कार्यक्रम में भाग लेने का सादर आमंत्रण दिया।

डॉ. इंदु कश्यप ने जनसंवाद के दौरान कहा कि यह समागम केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि बिहार की राजनीति की दशा और दिशा तय करने वाला एक ऐतिहासिक आयोजन होगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक निरंतर जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।

सचिव निभा गुप्ता ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान किसी एक जाति या वर्ग के नहीं, बल्कि सभी धर्मों और समुदायों के बीच लोकप्रिय और स्वीकार्य नेता हैं। उनके नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है।

कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए डॉ. इंदु कश्यप ने आह्वान किया कि वे घर-घर, गांव-गांव जाकर चिराग पासवान जी के विचारों, पार्टी की नीतियों और “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” विजन को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यह समागम सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों को नई दिशा देने वाला होगा।

कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में नागरिकों ने राजगीर पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। डॉ. कश्यप ने विश्वास जताया कि 29 जून का यह आयोजन ऐतिहासिक सिद्ध होगा, जिससे पार्टी को नई ऊर्जा और विस्तार मिलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles