Tuesday, May 13, 2025

जहानाबाद में पदस्थापित पुलिस ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी,हुई मौत।

जहानाबाद –जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन में एक सिपाही ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। घटना की खबर प्राप्त होते हैं पुलिस अधीक्षक अरबि॑द प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।


बताया जाता है कि सिपाही विनोद चौधरी गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के निवासी बताएं गए हैं।जो फिलहाल जहानाबाद कोर्ट में पदस्थापित था।


आज दिन के दोपहर में पुलिस लाइन स्थित अपने आवास में अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि सिपाही विनोद चौधरी की पत्नी की बीते एक माह पूर्व ही बिमारी के कारण निधन हो गया था, जिससे काफी डिप्रेशन में चल रहा था।
वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अरबि॑द प्रताप सिंह एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह पुलिस लाइन पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
परंतु पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक अधिकारीक बयान नहीं आया है। घटना स्थल पर मिडिया कर्मी को पहुंचने पर रोक लगा दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles