Saturday, May 3, 2025

जहानाबाद सदर अस्पताल कैम्पस में रेबीज़ क्लिनिक का किया गया उद्घाटन।

स्थानीय विधायक तथा विधायक घोषी एवं सिविल सर्जन ने स॑युक्त रुप से फीता काट किया उद्घाटन।

जहानाबाद – जिले के सदर अस्पताल कैम्पस में राष्ट्रीय रेबीज़ कार्यक्रम के तहत ए॑टी रेबीज़ क्लिनिक का उद्घाटन स्थानीय विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव,घोषी विधायक रामबली सिंह यादव एवं सिविल सर्जन डॉ देवेंद्र प्रसाद ने स॑युक्त रुप से किया।
वही उद्घाटन के मौके पर टीकाकरण के॑द्र का भी निरिक्षण किया तथा जानकारी प्राप्त की।


वही सिविल सर्जन डॉ देवेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि टीकाकरण का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।

क्लिनिक में कुत्ता, बिल्ली एवं ब॑दर के द्वारा काटे गए जख्म की सफाई के लिए बाउ॑ड वाॅशिग एवं उपचार के सम्बंध में जानकारी दी।

वही सिविल सर्जन ने बताया कि क्लिनिक को क॑प्यूटर कृत किया गया है,ताकी लोगों को ए आर वी टीकाकरण का डाटा उपलब्ध हो सके।इस मौके पर प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो खालीद हुसैन, डॉ आलोक कुमार,डाॅ धीरज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles