रतनी – प्रखंड क्षेत्र में बलदैया नदी एवं मोरहर नदी में आई बाढ़ की पानी ने काफी तबाही मचाई। जहां तहां तटबंध टुटने से किसानों को भारी छती पहुंची है।
मिली जानकारी के अनुसार बलदैया नदी में रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर के पश्चिमी तट पर मौजा ज्ञानी बिगहा में करीब पचास फीट की लम्बाई में तटबंध टुटने से बाढ़ का पानी से धान की रोपाई की हुई फसल को भारी छती पहुंची है।

ग्रामीण संजय शर्मा, सरपंच प्रियरंजन कुमार,सुरज कुमार सहित अन्य ने बताया कि बीते दिन बलदैया नदी का जलस्तर इतना बढ़ा कि ग्राम सलेमपुर के पश्चिम करीब पचास फीट लंबा तटबंध टुट गया, फलस्वरूप बाढ़ का पानी रोपाई की हुई धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। यदि तत्काल तटबंध की मरम्मती नही हुई तो पचासों एकड़ भुमी में पानी ही पानी नजर आयेगा।
वही सरपंच प्रियरंजन कुमार ने बताया कि बलदैया नदी के टुटे तटबंध की तत्काल मरम्मती हेतु अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर तत्काल मरम्मती हेतु गुहार लगाई गई है। तथा पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
वही इस सम्बंध में अंचल अधिकारी से पुछने पर बताया गया कि तत्काल टुटे हुए तटबंध की मरम्मती हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


