Wednesday, February 4, 2026

जहानाबाद जिले में उत्पाद विभाग की बड़ी सफलता! 10लाख की विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

जहानाबाद जिले में उत्पाद विभाग को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जब्त पिकअप वाहन से 168 कार्टून में 3360 केन बीयर बरामद किया. जिसकी कीमत लगभग 10 लाख से

अधिक . साथ ही चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है. बीयर की यह खेप नारियल की बोरियों के नीचे छिपाकर झारखंड से तस्करी कर

पटना लेकर जा रहा था . पकड़ा गया , जो दोनो राजस्थान के बाड़मेर जिला के रहने वाले हैं. यह कार्रवाई उमता-धरनई थाना क्षेत्र के ओवा-मननपुर गांव के पास की गई.

गिरोह का बड़ा नेटवर्क, जांच में जुटी पुलिस अधिकारी अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया, “हमें गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की बड़ी खेप पटना लाई जा रही है। वाहन को जब्त कर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है।”शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियांहालांकि सरकार की सख्ती के बावजूद शराब माफिया लगातार शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। विभागीय टीम लगातार अभियान चला रही है और तस्करों को गिरफ्तार कर रही है, लेकिन अवैध शराब का धंधा अब भी जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles