Wednesday, February 4, 2026

शकुराबाद बाजार में दुकानदारों ने चोरी के खिलाफ उतरे सड़क पर, किया सड़क जाम

हार्डवेयर दुकान में चोरों ने लाखो रुपए के समान की चोरी कर ले भागने में रहा सफल।

रतनी फरीदपुर-पुलिस अधीक्षक जहानाबाद अपराधियो एवं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कारवाई हेतु सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश जारी किया है। स्वयं भी रात्रि में सड़क पर निकल निरिक्षण करने का सतत् प्रयास कर रहे हैं।फिर भी अपराधी अपराध करने से वाज नहीं आ रहा है।


इसी कड़ी में बीते मंगलवार की रात्रि शकूराबाद थाना क्षेत्र के शकूराबाद बाजार,नेहालपुर मोड़ के पास एक हार्डवेयर दुकान में चोरों ने लाखो रुपए की समान चोरी कर भागने में सफल रहा।


वही चोरी की घटना को लेकर दुकानदारों ने घंटों सड़क जाम कर दिया,और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। तत्पश्चात शकूराबाद थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने सड़क जाम कर रहे दुकानदारों को समझा बुझाकर कर, मामले को जल्द उद्भेदन करने की बात कही,और उन्होंने दुकानदारों को सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास करने आश्वासन दिया।


दुकानदार आशीष कुमार ने बताया कि दुकान के पीछे दिवाल तोड़ चोरों ने करीब किमती समान करीब दो लाख रुपए की, तथा गला में रखा नगद रुपए चोरी कर ले भागा। वही उन्होंने बताया कि बीते तीन माह पूर्व भी मेरे दुकान से चोरों ने लाखो रुपए की समान की चोरी कर ले भागा था।

वही बताया कि उस वक्त भी अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर कारवाई की मांग किया था। परंतु न तो आज तक चोर के सम्बंध में जानकारी हुई,और न तो कारवाई। उसने पुलिस पर भी सवालिया लहजे में कहा कि शकूराबाद में थाना होने के बाद भी बाजार में चोरी की घटना कही न कही पुलिस की विफलता का परिणाम है।
वही थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि चोरी की घटना को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए जल्द ही उद्भेदन कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles