Wednesday, February 4, 2026

जहानाबाद जिले में देसी कट्टा लहराते एक युवक का वीडियो वायरल FIR दर्ज पुलिस कर रही लगातार छापेमारी

जहानाबाद में एक छात्र का देसी कट्टा लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो शकुराबाद थाना क्षेत्र के नोआवाॅ गांव का है।

एसपी विनीत कुमार ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए शकुराबाद थाना अध्यक्ष को जांच का आदेश दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शकुराबाद थाने में केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी घर से फरार है।

पुलिस कर रही लगातार छापेमारी

शकूराबाद थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इससे पहले भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था। तब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। वहीं, पुलिस छापेमारी के लिए शुक्रवार को जब आरोपी के घर पहुंची तब वह घर पर नहीं मिला

जहानाबाद पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने के वीडियो वायरल होने का सिलसिला जारी है। युवाओं में हथियार दिखाने का शौक बढ़ता जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles