।
रतनी – तेज रफ्तार से चला रहे स्कार्पियो चालक ने टेम्पो में ठोकर मार फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार शकूराबाद जहानाबाद रोड में ग्राम चैनपुरा के पास, शकूराबाद से जहानाबाद जा रही टेम्पो में तेज रफ्तार से जहानाबाद की ओर जा रही स्कार्पियो ने ठोकर मार दी, फलस्वरूप टेम्पो चालक अनय॑त्रित हो गया और टेम्पो पलटीं मार दी।
बताया जाता है कि स्कार्पियो ठोकर मार तेज रफ्तार से जहानाबाद की ओर फरार हो गया, वही स्थानीय लोगों की नजर ज्योंहि पड़ी तत्काल सभी घायलों को शकूराबाद अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है।
वही घायलों में तीन महिला एवं एक पुरुष है।सभी महिला शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सेसम्बा निवासी महिला सुमन देवी,रुपा देवी तथा नंदनी कुमारी बताया गया है। वही जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र के ग्राम सेवनन निवासी दिनेश मांझी है,जो अपने ससुराल सेसम्बा से पत्नी को लेकर अपने घर लौट रहा था।
घायलों में दो की हालत गंभीर स्थिति में महिला रुपा देवी तथा नंदनी कुमारी को सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर किया गया है। वही स्कार्पियो चालक भागने में सफल रहा।


